राजे ने दिया केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं को लचीला बनाने का सुझाव
(India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नई दिल्ली में मुख्यमंत्री उपसमूह के साथ नीति आयोग की बैठक में शामिल हुई.राजे ने बैठक में सुझाव दिए कि केन्द्र प्रवर्तित कोर स्कीमों के लिए फंडिग में केन्द्र और राज्यों की भागीदारी 75 और 25 फीसदी अनुपात में रखी जाए..वर्तमान में भागीदारी 60 और 40 फीसदी में है,.राजे ने कहा कि ऐच्छिक योजनाओं के लिए भागीदारी 50-50 फीसदी की जगह 60 और 40 फीसदी होनी चाहिए..राजे ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं को लचीला बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि महात्मा गांधी नरेगा जैसी रोजगारपरक योजनाओं पर काफी सीमाएं लगी हुई है, जिससे राज्यों को इनके सुचारू क्रियान्वयन में काफी दिक्कतें होती हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।