ललित मोदी और राजे के बीच व्यावसायिक संबंध’
(India)
ललितगेट मामले में कांग्रेस ने फिर हमला बोलते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और ललित मोदी पर मिलकर सरकारी संपत्ति को निजी संपत्ति में बदलने का आरोप लगाया गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेस में वसुंधरा पर आरोप लगाया कि पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी और वसुंधरा राजे के बीच गहरे व्यावसायिक संबंध रहे हैं वहीं राजेंद्र राठौड़ ने इसपर पलटवार किया है। केबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि जयराम रमेश या तो आरोपों को सिद्ध करे वरना राजनीति से सन्यास ले लेवें। राठौड़ ने कहा कि आधे से ज्यादा जयपुर शहर गैर मुमकिन आबादी में बसा है। ऐसे में रमेश को तथ्यों का ज्ञान नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।