अस्पताल में भर्ती मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने बच्ची की मौत पर गहरा दुख जताया है। हेमामालिनी ने कहा है कि सड़क दुर्घटना का उन्हें गहरा दुख है और इसमें एक मासूम बच्ची की मौत से वह बेहद व्यथित और दुखी हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी श्रीकृष्ण भगवान से प्रार्थना की है। अभिनेत्री हेमामालिनी ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे समस्त शुभचितकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं हेमा मालिनी अब मुंबई्र के लिए रवाना हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।