राजस्थान हाईकोर्ट ने एक होमगार्ड को बर्खास्त किए जाने के मामले में कोर्ट द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद जवाब पेश नहीं करने तथा सुनवाई की अनदेखी करने को गंभीरता से लेते हुए अगली सुनवाई पर गृह सचिव को तलब किया है। अगली सुनवाई 21 जुलाई को मुकर्रर की गई है। याचिकाकर्ता प्रकाश शर्मा की ओर से दायर याचिका में बताया गया कि उसे होमगार्ड पद से 10 जून 2013 को बर्खास्त कर दिया गया था, यह बर्खास्तगी नियम विरुद्ध थी। बाद में इस आदेश के विरुद्ध पुलिस महानिदेशक के समक्ष अपील पेश की, जिसे खारिज कर दिया गया। अपील को भी गलत रूप से खारिज कर दिया। कोर्ट ने याचिका को विचारार्थ स्वीकार कर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था, लेकिन दो-तीन सुनवाई के बाद तो जवाब पेश किया और ही सरकार की ओर से कोई अधिवक्ता
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।