कांग्रेस ने व्यापम घोटाले को लेकर केंद्र और शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया...प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा की व्यापम की ओर से संचालित परीक्षा के माध्यम से पुलिस बल में भर्ती हुई एक 25 वर्षीय महिला प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अनामिका खुदकुशी पर कांग्रेस ने दावा किया कि लड़की को धमकियां मिल रही थी...उसे एक हफ्ते से धमकी मिल रही थी। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि शिवराज को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए...ये जांच शिवराज सिंह को सीएम पद से हटाकर होनी चाहिए। इससे पहले, व्यापमं घोटाले को लेकर अपने हमले तेज करते हुए कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान इस मामले से जुड़ी ‘45 मौतों’ को लेकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ‘नैतिक जिम्मेदारी’ लेनी चाहिए।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।