अजमेर को हैरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रभारी मंत्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इस संदर्भ में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मेयर कमल बाकोलिया, जिला कलेक्टर डॉ. आरूषि ए मलिक, नोडल एजेंसी नगर निगम के अधिकारी और कंसलटेंसी एजेंसी धुव्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मंत्री देवनानी ने अजमेर को हैरिटेज सिटी बनाने के लिए अभी तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की। बैठक के बाद देवनानी ने बताया कि अजमेर में बादशाह बिल्डिंग से लेकर अकबर के किले तक हैरिटेज वॉक बनाया जाएगा, जिसका लुक अलग ही छंटा बिखेरेगा। इसके लिए अलावा सुभाष उद्यान को भी सांस्कृतिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं बैठक में मेयर कमल बाकोलिया ने इस बात पर नाराजगी जताई कि अधिकारी बंद कमरों में ही अजमेर कोहैरिटेज सिटी बनाने की कागजी कार्रवाई कर रहे हैं, जनप्रतिनिधियों से कोई इस मामले में चर्चा नहीं की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।