जापान की दिग्गज कार कंपनी टोयोटा ने भारत में 7,129 करोला कारें वापस मंगवाईं हैं। इनमें यात्रियों की तरफ वाले एयरबैग में खामी ठीक करके ग्राहकों को वापस किया जाएगा। भारत में किर्लोस्कर समूह के साथ संयुक्त उद्यम के जरिये कारोबार कर रही कंपनी ने कहा कि अप्रैल, 2007 से जुलाई, 2008 के बीच बनी कारों को वापस मंगावाया जा रहा है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के स्वैच्छिक सेवा अभियान के विस्तार और टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन (टीएमसी) के कार वापस बुलाने के ग्लोबल अभियान की तर्ज पर टीकेएम ने इस दिन यह घोषणा की। टीकेएम ने इस बात की भी पुष्टि की कि भारत से अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यह अभियान टोयोटा के ग्लोबल अभियान के अनुरूप है। एयरबैग्स जापान की पार्ट्स निर्माता टकाटा बनाती है। गड़बड़ एयरबैग्स की टकाटा की आपूर्ति के कारण निसान और होंडा सहित विभिन्न मैन्यूफैक्चरर्स भी प्रभावित हुए हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
