धौलपुर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
(India)
धौलपुर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार तीन घंटे हुई भारी बारिश ने सड़को को तालाब बना दिया जिसके चलते कई मार्ग घंटों तक अवरूद्ध रहे। पानी का भराव इतना अधिक था की दुकानों, सरकारी कार्यालयों सहित घरो में पानी भर गया, शहर की सड़कों पर खड़ी कार ओर अन्य वाहन पानी में डूबे नजर आये, सबसे बुरा हाल शहर की निचली बस्तीयांे का रहा जहां बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए। झमाझम बारिश से खरीफ की बोई हुई फसल खराब हो गई है। बारिश से जहां खेत लबालब हो गए वही शहर के सभी मार्गांे पर घुटनांे तक जल भराव हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।