झालावाड़ जिले सहित पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में हो रही बारिश का असर काली सिंध नदी पर भी दिखाई दे रहा है। शहर से 15 किलो मीटर दूर काली सिंध बांध का जल स्तर बढ़ गया। डेम के अधिकारियों ने बताया की बांध मे 500 एमसीएफ पानी की आवक होने के कारण आज सुबह 7 बजे बांध के चार गेट खोले गए जिसके माध्यम से पर सेकंड 25 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वहीं गेट खोलने से काली सिंध पुलिया पर पानी आ गया और लगभग दो घंटे तक मेगा हाईवे पर मार्ग अवरूद्ध रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। बाद में जल स्तर गिरने पर मार्ग चालू हो सका।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।