धौलपुर जिले में कई नाले उफान पर
(India)
धौलपुर जिले में लगातार 3 दिन से चल रही बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है..बसईनबाव उप तहसील का शाहपुरा गांव जलमग्न होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है..पानी की निकासी नहीं होने से घरों में पानी भर गया...जिसके चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है. वहीं बाड़ी-सरमथुरा मार्ग पर सुनकई गांव के समीप स्थित भमाया नाला उफान पर आ गया....जिसके चलते बीच सड़क पर तेज गति से बह रहे पानी ने दोनों ओर के यातायात को ठहरने पर विवश कर दिया और वाहनों की लंबी कतार लग गई... जिससे धौलपुर-गंगापुर का सड़क यातायात प्रभावित हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।