ह्युंडे की क्रेट को लॉन्च होने में अभी एक सप्ताह का वक्त है लेकिन इससे पहले ही इस कार को लोगों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और महज 10 दिनों में ही इसकी 10 हजार युनिट्स बुक हो चुकी हैं। 21 जुलाई को लॉन्च होने वाली क्रेटा को लेकर कंपनी का दावा है कि 10 दिनों में 10 हजार लोग इसे बुक कर चुके हैं वहीं इस एसयूवी को लेकर अब तक 28,500 इन्क्वायरीज आ चुकी हैं। इस बारे में बात करते हुए कंपनी के सीनियर सेल्स एंड मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि, श्क्रेटा ने लॉन्च से पहले ही अपने बोल्ड लुक और फीचर्स की वजह से कस्टमर्स के बीच काफी ज्यादा उत्साह पैदा किया है। हम बेहद खुश हैं कि हमारे ग्राहकों ने इसमें इतना ज्यादा इंटरेस्ट दिखाया है। हम हमारे ग्राहकों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हम पर इतना भरोसा जताया है। साथ ही इस बात का आश्वासन देते हैं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।श्
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
