बारां जिले में नदियों में पानी बढ़ा
(India)
बारां जिले से गुजर रही नदीयां विगत दो दिनो से उफान पर है हांलाकि बारां जिले में बारिश तो कम हो रही है। लेकिन जो भी नदीयां गुजर रही है उनका आगमन मध्यप्रदेश से हो रहा। मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने के कारण तीनों नदीयां परवन, पार्वती ओर कालीसींध में पानी की आवक तेज हो रही है। इसी के चलेत सोमवार को पार्वती नदी में तेज पानी की आवक से तीन गांवों का सम्पर्क बिल्कुल ही अन्य जगहों से कट गया है। जिसमें हनुतिया, गुलखेड़ी, सिंघवाड़ा गांव शामिल है। नदियों के उफान पर होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को नदी पार करने के लिए ट्यूबों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।