धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर
(India)
पूर्वी राजस्थान में हो रही बारिश से सवाईमाधोपुर और कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से धौलपुर से होकर गुजरने वाली चम्बल नदी खतरे के निशान से करीब 7.81 मीटर ऊपर बह रही है और नदी में पानी का जल स्तर 137.60 मीटर तक पहुंच गया है, जिसके चलते नदी के उपर बने पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है, जिसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है की नेशनल हाइवे संख्या तीन पर स्थित यह पुल दिल्ली-मुंबई जाने के लिए एक मात्र पुल है। इस पुल की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन पुल पर चैकसी बनाए हुए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।