राज्य में अगले अगले 72 घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी
(India)
देश के कई इलाकों में बारिश के चलते हालात काफी ज्यादा बिगड़ गये हैं। गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गये हैं। जहां राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में के 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने एनडीआरएफ की टीम को और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट रहने को और विभिन्न जगहों पर तैनात रहने का आदेश भी दिया है। एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम मंगाई गयी है और सेना को भी तैनात कर दिया गया है। उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, जालोर सिरोही पाली बाड़मेर और जेसलमेर जिलों को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।