जोधपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
(India)
प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है , कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं मौसम विभाग की ओर से उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है ,,,, इसके चलते राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट कर दिया है , प्रदेश के कई जिलों में एनडीआरएफ की कई टीमें तैनात की गईं हैं। वहीं सेना के हेलिकॉप्टर्स को भी स्टैंड बाई मोड पर रखा गया है ,,, मौसम विभाग के निदेशक बी एन विश्नोई ने बताया कि अगले 48 घंटे में उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है ,, सिरोही जिले में भारी बारिश के चलते हालात बेकाबू हो गए हैं ,,,, जैसलमेर, सिरोही, बाडमेर, पाली और जालौर जिले में बारिश की संभावना है ,,, अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने बचाव और राहत कार्य की तैयारियां तेज की है ,,, सिविल डिफेंस और पुलिस के साथ ही अन्य कंपनियों की सहायता से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं ,,,, पानी से घिरे इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुॅचाया जा रहा है ,,,, राज्य के आपदा प्रबंधन और सहायता सचिव रोहित कुमार खुद बचाव और राहत कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है ,,,, बारिश से प्रदेश में बने हालात पर राज्य सरकार केंद्र सरकार से संपर्क बनाए हुए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।