21 जुलाई को धौलपुर जिले के एसीजेएम कोर्ट में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र एवं झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह की और से दो अलग-अलग इस्तगासे दायर किये गए थे। जिसमे एक इस्तगासा कांग्रेसी नेता जयराम रमेश और दूसरा इस्तगासा एक निजी चैनल खिलाफ दायर किया गया था। जिसकी बुधवार को सुनवाई करते हुए न्यायालय ने मामले में क्षेत्राधिकार धौलपुर को मानते हुए सांसद दुष्यंत सिंह के बयानों के लिए दोनों इस्तगासों में अलग-अलग तारीख दी है, धौलपुर के कोर्ट में आईपीसी की धारा 500 और 501 के तहत क्रिमिनल मानहानि का इस्तगासा दायर करने के मामले में ’कोंग्रेसी नेता जयराम रमेश’ के खिलाफ मामले में सीआरपीसी की धारा 200 के तहत सांसद दुष्यंत सिंह के बयान के लिए 14 अगस्त की तारीख दी गई ह,ै जबकि दूसरे इस्तगासे में एक निजी चैनल के खिलाफ सांसद दुष्यंत सिंह के बयानों के लिए 8 सितम्बर की तारीख दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।