अक्टूबर में दिखाई देगी नई स्विफ्ट हैचबैक
(India)

मारुति सुजुकी इन दिनों अपनी एक में बदलाव कर रही है। कंपनी अपनी प्रसिद्ध कार स्विफ्ट का हैचबैक वेरिएंट बनाने में जुटी हुई है। यह नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट अक्टूबर महीने में जापान के टोक्यो शहर में आयोजित होने वाले मोटर शो में प्रदर्शित की जाएगी। यह कार स्विफ्ट की थर्ड जेनरेशन कार होगी जिसमें काफी बदलाव किए गए हैं। नए वेरिएंट में 1.4-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जिसे बूस्टर जेट तकनीक से बनाया गया है। कार को पावर देने के लिए पहले से बड़ी लिथियम आयन बैटरियां भी लगाई गई हैं, जिससे वायु प्रदूषण न के बराबर होगा। उम्मीद है कि यह कॉन्सेप्ट कार अगले साल आयोजित होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की जाए।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।