टाटा ने पेश किया जेस्ट का विशेष संस्करण
(India)

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को अपने काम्पैक्ट सीडान जेस्ट की पेशकश की पहली वर्षगांठ पर इसका विशेष संस्करण पेश किया है जिसकी कीमत दिल्ली में 6.94 लाख रुपए होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह विशेष संस्करण सितंबर के अंत से अक्तूबर 2015 तक कुछ चुनिंदा शोरूम में उपलब्ध होगा। यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। दिल्ली में पेट्रोल माडल की कीमत 5.89 लाख रुपए और डीजल की कीमत 6.94 लाख होगी। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (सवारी वाहन कारोबारी इकाई) मयंक पारीख ने कहा जेस्ट ने टाटा मोटर्स में बदलाव ला दिया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।