होंडा ने पांच महीने में 10 लाख एक्टिवा बेची
(India)



होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज कहा कि उसने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में 10 लाख से अधिक एक्टिवा स्कूटर बेचकर नया रिकार्ड कायम किया है। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदुविंदर सिंह गुलेरिया ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 10 लाख से अधिक बिक्री के साथ एक्टिवा देश का सबसे अधिक बिकने वाला दुपहिया हो गया है। अप्रैल से अगस्त के दौरान हमने 10,01,350 एक्टिवा बेचे। भारतीय बाजार में हौंडा एक्टिवा युवाओं में इसको खास पसंद किया जाता रहा है, वहीं स्कूटी सेगमेंट में अन्य कंपनियों के मुकाबले इस सेगमेंट में हौंडा एक्टिवा की बिक्री कही ज्यादा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।