जियो के मुकाबले में एयरटेल व आइडिया ने जारी किए नए प्लान
(India)
रिलायंस जियो द्वारा मुफ्त वायस व डेटा सेवाओं की अपनी पेशकश को आगे बढ़ाए जाने के बीच एयरटेल व आइडिया ने आज दो लगभग समान प्लान की घोषणा की जिसमें लगभग ग्राहकों के लिए निरूशुल्क काल व सीमित मोबाइल इंटरनेट की पेशकश की गई है। इन 28 दिन वैधता वाले प्लान की कीमत लगभग 150 रुपये व 350 रुपये है। जियो की निःशुल्क काल पेशकश का मुकाबला करने के लिए एयरटेल व आइडिया ने आज क्रमशः 345 रुपये व 348 रूपए की दो योजनाएं पेश की जिनमें उनके ग्राहक देश में किसी भी नेटवर्क पर जितनी चाहे फोन काल कर सकते हैं। इस प्लान के तहत ये दोनों कंपनियां 4जी ग्राहकों को 1जीबी व बिना 4जी हैंडसेट वाले ग्राहकों को 50 एमबी डेटा भी देंगी। वहीं कम राशि वाले प्लान में एयरटेल व आइडिया का शुल्क क्रमशरू 149 रुपये व 148 रुपये है। इसके तहत उसके ग्राहक कंपनी के नेटवर्क पर ही निरूशुल्क कॉल कर सकेंगे। इसमें दोनों कंपनियां 300एमबी 4जी व (50 एमबी गैर-4जी हैंडसेट के लिए) डेटा उपलब्ध कराएंगी। वहीं सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने भी कहा कि वह 149 रुपये से कम शुल्क वाले प्रीपेड प्लान पर काम कर रही है जिसमें सभी नेटवर्क पर कॉल मुफ्त होंगी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।