नीति आयोग की एक अहम बैठक आज दिल्ली में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। नोटबंदी के फैसले के बाद देश की अर्थव्यवस्था पर असर का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में प्रधानमंत्री नीति आयोग और आर्थिक मामले के जानकारों के साथ चर्चा करेंगे। इसमें नोटबंदी के बाद के आर्थिक हालात की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही इस बैठक में आर्थिक विकास को तेज करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में नोटबंदी की वजह से लोगों को हो रही नकदी की समस्या के बारे में भी विचार विमर्श किया जायेगा।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।