पटना सिटी गुरुद्वारा में आतंक निरोधक दस्ता तैनात
(India)
प्रकाशपर्व पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद आतंक निरोधक दस्ते के अधीन संचालित एसडब्ल्यूएटी की चार टीमें पटना सिटी गुरुद्वारा में नियुक्त की गई हैं। ये टीमें आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगी। एक टीम में 15 कमांडो हैं। सभी एके.47 रायफल और एमपी.5 मशीनगन समेत कई अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। एसडब्ल्यूएटी के कमांडो को नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी से आतंकियों का मुकाबला करने की विशेष ट्रेनिंग मिली है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने नाभा जेल ब्रेक कांड के साजिशकर्ता फरार खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकी कश्मीर सिंह की बिहार में छिपे होने की आशंका जाहिर की है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।