(India)
कानपुर के पास बुधवार को फिर बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। सुबह 5.45 मिनट पर कानपुर देहात के रुरा स्टेशन के पास सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 60 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है और रेलवे की ओर से राहत टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। प्राथमिक सूचना के आधार पर बताया जा रहा है कि पुल पार करते वक्त दो पटरियां नहर में गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई है। कानपुर देहात के एसपी प्रभाकर चैधरी के अनुसार 15 कोच डिरेल हुए हैं। डीजेपी के ट्वीट के बाद कानपुर और कानपुर देहात का पूरा प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। हादसे में ट्रेन का गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। इस मामले में कानपुर, इटावा और इलाहाबाद से राहत ट्रेन मौके पर रवाना हो गई हैं। इलाके में चारों तरफ सिर्फ पलटे हुए डिब्बे ही दिखाई दे रहे हैं। चार कोच नहर में गिर गए हैं।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।