केंद्र सरकार इस साल आम परंपरा से हटकर एक महीने पहले यानी एक फरवरी को बजट पेश करने वाली है। इससे अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव होगा। योजनाओं के लिए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही राशि मिल सकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट एक माह पहले पेश करने के फायदे गिनाए। वे नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की बैठक में बोल रहे थे। मोदी ने कहा कि अभी तक आम बजट फरवरी की आखिरी तारीख को पेश किया जाता रहा है। इसके मुताबिक खर्च के लिए मंजूरी मानसून के आगमन के समय मिल पाती है। सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 का बजट एक फरवरी को पेश करने का प्रस्ताव किया है। रेल बजट भी इसी का हिस्सा होगा। इसे अलग से पेश नहीं किया जाएगा।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।