शौच मुक्त पंचायत भूई पहुंचे नीतीश
(India)
सात निश्चयांे को लेकर हो रही निश्चय यात्रा के तहत छठे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा के राजगीर प्रखंड के शौच मुक्त पंचायत भूई के पहेतिया गांव पहुंच हर घर नल और जल का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के जरीए चलाई जा रही योजनाओं का भी बारीकी से जायजा लिया। जिले के पहला शौच मुक्त पंचायत बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जाहिर की और आगे भी योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने की दिशा निर्देश नालंदा प्रशासन को निर्देश दिये।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।