झारखंड के गोड्डा जिला से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ ईसीएल कोयला खदान में देर रात भूमि धसने के कारण 40 गाड़ियां भूमिगत हो गयी है। घटना में 7 से 33 लोगों के मरने की आशंका बताई जा रही है। कई घायलों को गोड्डा हॉस्पिटल लाया गया है। राहत कार्य जारी है। मृतकों की पुष्टि नहीं हो पाई है। महालक्ष्मी कंपनी का कार्य चल रहा था। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खदान दुर्घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने उपायुक्त से फोन पर बात कर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री स्वयं मामले पर नजर बनाये हुए हैं।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।