जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय के आदेश पर जेल से रिहा किए गए अलगाववादी नेता मसरत आलम को रिहाई के थोड़ी ही देर बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि कठुआ जिले की एक जेल से रिहा किए जाने के बाद आलम को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आलम को लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में रखने की आलोचना की और उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। मुस्लिम लीग के चेयरमैन आलम को 2010 में कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने की साजिश रचने के लिए लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।