यूपी, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार को होगा। चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी देगा। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी में सात चरणों में चुनाव हो सकते हैं। जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर हैं। इन पांच राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, चुनाव फरवरी से मार्च के बीच करा लेने की संभावना है और मार्च में ही परिणाम भी आ जाएंगे। यूपी में मार्च में बोर्ड की परीक्षाएं भी होनी हैं। यह बात चुनाव आयोग के जेहन में भी होगी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि मार्च के शुरुआत तक चुनाव खत्म करा लिए जाएं।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।