जस्टिस जेएस खेहर ने ली मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ
(India)
जस्टिस जेएस खेहर देश के 44वें चीफ जस्टसि बन गए। आज उन्होंने राष्ट्रपति भवन में पद ग्रहण करने की शपथ ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें शपथ दिलवाई। जस्टिस खेहर देश के पहले सिख चीफ जस्टिस हैं। उनका कार्यकाल आठ महीने का रहेगा। जस्टिस खेहर ऐसे वक्त में चीफ जस्टिस बने हैं, जब कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच जजों की नियुक्ति को लेकर टकराव की खबरें आ चुकी हैं। 64 साल के जस्टिस जेएस खेहर का पूरा नाम जगदीश सिंह खेहर है और लोग इन्हें इनके सख्त मिजाज की वजह से भी जानते हैं।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।