केन्द्र सरकार को एक फरवरी को आम बजट पेश करने से रोके चुनाव आयोग-मायावती
(India) बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने केन्द्रीय निवार्चन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किये जाने का स्वागत करते हुए अनुरोध किया है कि वह केन्द्र की भाजपा नीत सरकार को चुनाव के बीच एक फरवरी को आम बजट पेश करने से रोके। मायावती ने यहां एक बयान में आयोग से अनुरोध किया कि वह चार फरवरी से आठ मार्च के बीच पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष ढंग से कराने के लिये केन्द्र सरकार से कहे कि वह पूर्व निर्धारित तिथि यानी एक फरवरी को आम बजट पेश ना करे, क्योंकि चुनाव के दौरान आम बजट पेश करके मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयोग केन्द्र सरकार से कहे कि वह वर्ष 2012 की ही तरह सभी पांच राज्यों में मतदान की अंतिम तिथि यानी आठ मार्च के बाद किसी भी दिन बजट पेश करे। बसपा अध्यक्ष ने निवार्चन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों मंे विधानसभा चुनाव के लिये मतदान कार्यक्रम घोषित करने का स्वागत करते हुये कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड और पंजाब में भी विधानसभा का चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।