पीएम मोदी का पटना दौरा, सुरक्षा कड़ी
(India)
बिहार की राजधानी पटना में गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधी मैदान में आने वाले हैं। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी हैं। लगातार बैठकों और एसपीजी की रणनीति के बाद सुरक्षा तैयारियों को चुस्त किया गया है। मोदी के आगमन को लेकर गांधी मैदान को पूरी तरह किले में तब्दील कर दिया गया है। खुफिया विभागों के इनपुट्स के मुताबिक पीएम मोदी के कार्यक्रम में खालिस्तानी आतंकी बाधा डाल सकते हैं। एजेंसियों ने इस संबंध में बिहार सरकार और सभी संबंधित जांच एजेंसियों को अलर्ट भेज दिया है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।