पहाड़ों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह हल्की बारिश से तापमान में गिरा और ठंड का असर बढ़ा है। आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। खराब मौसम और कोहरे की वजह से दिल्ली से आने जाने वाली 70 ट्रेनें देरी से चल रही है जबकि 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं 12 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली, बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, मंडुआडीह-नई दिल्ली, शिवगंगा एक्सप्रेस और दिल्ली सराय रोहिल्ला-फिरोजपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस।दूसरी ओर बदले मौसम की वजह से दो अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू फ्लाइट्स लेट हुई जबकि एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को रद्द किया गया।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।