पटना डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रकाश उत्सव कार्यक्रम के दौरान शहर में सफाई नजर आई। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है, ताकि हमारा पटना हरा भरा और साफ सुथरा रह सके। उन्होंने पटना वासियों से अनुरोध किया के वे साफ-सफाई बनाये रखने में सहयोग करे। गुरु गोविन्द सिंह की 350वां प्रकाश पर्व बड़े हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ । इस मौके पर पटना डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया। डीएम ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आमजन के साथ ही मीडिया का भी अहम योगदान बताया
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।