पूर्व सपा विधायक के बेटे की कार रैन बसेरे में घुसी
(India)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशे में धुत साहबजादों से भरी कार बीती रात करीब डेढ़ बजे एक रैन बसेरे में घुस गई, जिसमे चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. ये हादसा लखनऊ शहर के बहुखंडी मंत्री आवास के सामने बने रैन बसेरे में हुआ. आठ लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, जिसमें चार की हालत काफी गंभीर है.गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. पकड़े गए युवकों में एक पूर्व विधायक तो एक उद्योगपति बेटा है. बताया जा रहा है कि डीजीपी आवास की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने रैन बसेरे की लोहे की पाइप तोड़ते हुए भीतर घुस गई और सो रहे लोगों को बुरी तरह कुचल दिया. जिस वक्त हादसा हुआ, रैन बसेरे में 80 से अधिक मजदूर थे.



Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।