प्रदूषित पानी के मामले में पंजाब सरकार के जवाब पर एनजीटी नाराज
(India)
एनजीटी ने नहरों में प्रदूषित पानी के मामले में पंजाब सरकार की ओर से पेश जवाब पर नाराजगी जताई । कहा केवल आंकड़ो से काम नहीं चलेगा । प्रदूषण रोकने के लिए किए गये प्रयासों और इसके असर के बारें में तथ्यात्मक जानकारी शपथ पत्र पर दी जानी चाहिए । नहरों में प्रदूषण रोकने सम्बंधी याचिका पर सोमवार को दिल्ली में सुनवाई के दौरान एनजीटी ने पंजाब के साथ राजस्थान से भी शपथ पत्र मांगा । मामले की अगली सुनवाई 8 फरवरी को होगी। सुनवाई के दौरान पंजाब ने प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गये ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य प्रयासों की जानकारी दी लेकिन एनजीटी बैंच जवाब से संतुष्ट नहीं हुई ।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।