औरंगाबाद में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर की गोलीबारी
(India)
बिहार के औरंगाबाद जिले में सीआईएसएफ जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक ने की है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि किन कारणों से आपस में गोलीबारी हुई। इस घटना के बाद सीआईएसएफ के डायरेक्टर जनरल और आईजी औरंगाबाद के लिए निकल चुके हैं। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।