चुनाव आचार संहिता का असर पतंगों पर भी पड़ा है। मकर संक्रांति के एक दिन पहले यूपी के बरेली में नरेंद्र मोदी की फोटो वाली पतंगों को पुलिस ने जब्त कर लिया। यह कार्रवाई आचार संहिता की वजह से हुई। शहर के कई इलाकों में शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को छापेमारी की गई। बता दें कि यूपी में फरवरी और मार्च में 7 फेज में वोटिंग होगी। उधर, जयपुर में शुक्रवार रात लोगों ने खूब पंतगें खरीदीं। एक अनुमान के मुताबिक, पिछले दो दिन में 15 करोड़ का कारोबार हुआ है। वहीं, शनिवार सुबह आठ बजे तक 25 लाख लोगों ने गंगा में स्नान किया। बरेली में मोदी के पिक्चर वाली 8 हजार पतंगे एक दिन में बिकीं। मकर संक्रांति के एक दिन पहले एडमिनिस्ट्रेशन को शिकायत मिली थी कि मोदी के पिक्चर वाली पतंगें बाहर मंगाई गई हैं। इसके बाद डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी की थी। शनिवार को भी कुछ जगहों पर छापा मारा जा सकता है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।