अधिकारियों की लापरवाही पर नाराज हुए मोदी
(India)

पीएम नरेंद्र मोदी बीते कुछ वक्त से अपने अधिकारियों के लापरवाह रवैये से नाराज बताए जा रहे हैं। अंग्रेजी अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिनों एक प्रेजेंटेशन के दौरान अधिकारियों की आधी-अधूरी तैयारी देखकर मोदी इतना भड़क गए कि मीटिंग ही बीच में छोड़कर चले गए। इसके बाद मोदी ने अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी किए कि वे अपने काम पर और मेहनत करें और फिर से प्रेजेंटेशन दें। रिपोर्ट के मुताबिक मोदी के इस रिएक्शन से अधिकारियों में भी सुगबुगाहट है और सभी घबराए हुए हैं। बता दें कि पीएम मोदी का इस तरह प्रेजेंटेशन के बीच में ही उठकर चले जाना सभी को असामान्य लगा क्योंकि आमतौर पर वो हमेशा पूरे प्रेजेंटेशन के दौरान मौजूद रहते हैं और सबको गौर से सुनते हैं। इतना ही नहीं मोदी प्रेजेंटेशन के दौरान बहस में भी भाग लेते हैं। खबरों के मुताबिक पीएम ने ऐसा करके अफसरशाही को संकेत दे दिया है कि वह किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। पीएम मोदी ने अफसरों को निर्देशित कर दिया है कि वें अपने कार्य में गुणवत्ता का आवश्यक तौर पर ध्यान रखें। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रेजेंटेशन श्कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्रश् पर सचिवों के एक समूह द्वारा दी जा रही थी। मोदी ने इसी मीटिंग के पहले ही अधिकारियों से इस विषय पर नए आइडियाज और नीतियों पर सुझाव लाने के लिए कहा गया था लेकिन अधिकारी आधी-अधूरी तैयारी के साथ चले आए। इस प्रेजेंटेशन में अलग-अलग विभाग के सचिव भाग ले रहे थे।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।