झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 17 से
(India)
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 17 जनवरी से होना है। इस बार सरकार ने समय से पहले बजट सत्र बुलाया है। बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार है। विपक्ष विधानसभा सत्र के लिए ताक लगा कर बैठा है। सीएनटी-एसपीटी एक्ट मेें संशोधन, स्थानीय नीति, विधि-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष अपनी धार दिखायेगा। सीएनटी-एसपीटी के मुद्दे पर विपक्ष की गोलबंदी है। पिछले सत्र में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। मुख्य विपक्षी पार्टी झामुमो इस मुद्दे पर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस, झाविमो और दूसरे छोटे दलों का भी साथ हैै। विपक्षी पार्टियां पंचायती राज अधिनियम में संशोधन पर भी सवाल खड़ा कर रही है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।