देश की रक्षा में हर पल लगी रहने वाली भारतीय सेना आज 69वां सेना दिवस मना रही है. भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के साहस को सलाम करते हुए जवानों और उनके परिवार को बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय सेना देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता की सुरक्षा के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की रक्षा करती है. पीएम ने कहा, श्सेना के त्याग और बलिदान पर हमें गर्व है. 125 करोड़ लोगों के लिए सेना के जवान अपनी जान हथेली पर लेकर चलते हैं.
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।