(India)
हिरण शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में बुधवार को जोधपुर की अदालत सलमान खान को लेकर अहम फैसला दे सकती है। अगर वे इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 3 से लेकर 7 साल तक की सजा हो सकती है। फैसला सुनने के लिए सलमान को कोर्ट में हाजिर रहने का आदेश दिया गया है इसलिए सलमान खान कल रात ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी बहन अलवीरा भी साथ में थी। सलमान खान अपने बॉडीगार्ड के साथ हरी महल पैलेस होटल में रुके हैं। जोधपुर की कोर्ट आज 11 बजे अपना फैसला सुना सकती है। गौरतलब है कि 1998 में हुए इस शिकार मामले में सलमान के खिलाफ चार केस चल रहे हैं। ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर 3 अलग-अलग जगहों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप है। इनमें से दो में उन्हें हाईकोर्ट से बरी किया जा चुका है। जबकि एक अन्य मामले की सुनवाई जोधपुर कोर्ट में 25 जनवरी को है। सलमान खान पर यह केस बिना वैध लाइसेंस के हथियार रखने और उसके गलत इस्तेमाल करने को लेकर चल रहा है। अगर सलमान खान को कोर्ट तीन साल से अधिक की सजा सुनाती है तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल जाना पड़ेगा। अगर सजा तीन साल से कम होती है तो सलमान खान ऊपरी अदालत में अपील कर सकते है और जमानत ले सकते हैं।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।