सेना के जवानों को मिलेंगे विश्वस्तरीय हेलमेट
(India)
पहली बार भारतीय सेना के प्रत्येक जवान को विश्वस्तरीय हेलमेट प्रदान किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक कानपुर की एक कंपनी एमकेयू इंडस्ट्रीज 1.58 लाख हेलमेट तैयार करने के लिए डील की गई है और नए हेलमेट का उत्पादन शूरू हो गया है. यह पिछले दो दशकों में सेना की ओर से हेलमेट के लिए दिया गया पहला बड़ा ऑर्डर है. नए हेलमेट अगले तीन वर्षों के भीतर एमकेयू इंडस्ट्रीज से मिलना शुरू हो जाएंगे जो कि विश्वस्तरीय बॉडी आर्मर निर्माता कंपनी है... ये नए हेलमेट इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि वे बहुत कम दूरी से फायर किए 9 एमएम विस्फोटक के प्रभाव को सहने में सक्षम होंगे..

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।