आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल बुधवार को वित्त मामलों की स्टैंडिंग कमेटी के सामने पेश हुए। इस दौरान स्थाई समिति ने उनसे कई सवाल किए लेकिन कई अहम सवालों के जवाब आरबीआई गवर्नर ने नहीं दिए। उर्जित पटेल ने स्थाई समिति को बताया कि नोटबंदी के बाद से 9.2 लाख करोड़ रुपये के नए नोट बाजार में आए हैं। आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद अनुमान था कि 15 लाख 44 हजार के पुराने नोट बैंकों में जमा होंगे। स्थाई समिति ने जब इस मामले में आरबीआई गवर्नर से पूछा कि कितने के पुराने नोट बैंकों में जमा हुए है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। टीएमसी सांसद और वित्त मामलों की स्थाई समिति के सदस्य सौगत राय ने बताया कि आरबीआई गवर्नर नहीं बता सके कि बैंकों में कितना पैसा वापस आया है। उन्होंने कहा कि वह यह भी नहीं बता सके कि कब तक हालात सामान्य हो जाएंगे। राय ने कहा कि स्थाई समिति के सामने भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी बचाव की मुद्रा में थे। पटेल ने स्थाई समिति को बताया कि नोटबंदी के बारे में बताया और उससे अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ा है। इतना ही नहीं सेंट्रल बैंक ने पैसों की कमी के चलते क्या कदम उठाए है इसके बारे में भी स्थाई समिति को जानकारी दी।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।