यूपी के एटा में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, एटा के अलीगंज में सुबह-सुबह एक स्कूली बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 स्कूली बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हो गई है। बस में 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने 25 लोगों की मौत की पुष्टि की है और बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बस जेएस विद्या पब्लिक स्कूल की है और कुछ बच्चे एलकेजी और यूकेजी के बताए जा रहे हैं। एसडीएम मोहन सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ही ये हादसा हुआ है। राहत का काम शुरू हो गया है। पास ही के एक नर्सिंग होम में घायल बच्चों को भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे के तुरंत बाद बच्चों को बस से बाहर निकाला गया।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।