तमिलनाडु में जल्लीकट्टू पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और बढ़ता जा रहा है। चेन्नई के मरीना बीच समेत पूरे राज्य में जारी आंदोलन के समर्थन में डीएमके और दक्षिण भारतीय कलाकारों का संगठन नादीगर संगम भी आ गया है। संगीतकार ए आर रहमान, सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हसन और विश्वनाथन आनंद ने भी समर्थन किया है। रहमान आज उपवास रखेंगे। सीएम पन्नीरसेलवम ने कहा है कि तमिलनाडु सरकार जल्लीकट्टू का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए अध्यादेश जारी करेगी। एककृदो दिन में राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाने के बाद अध्यादेश जारी किया जाएगा। तमिलनाडु सरकार ने गृह मंत्रालय को अध्यादेश का मसौदा सौंप दिया है। जल्लीकट्टू के समर्थन में आज पूरे प्रदेश में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं डीएमके आज रेल रोको प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन मामबलम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, वहां पुलिस और डीएमके कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की भी हुई।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।