जगुआर की एक्सई पेट्रोल अब हुई 2.65 लाख रूपए सस्ती
(International) टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार कंपनी जगुआर ने एक्सई सेडान के पेट्रोल वर्जन की कीमतों में 2.65 लाख रूपए की कटौती की है कीमत घटने के बाद इसका पेट्रोल वर्जन डीज़ल की तुलना में और भी सस्ता हो गया है, पहले इनके बीच अंतर 1.1 लाख रूपए का था। कार देखो के मुताबिक जगुआर एक्सई पेट्रोल के प्योर, प्रेस्टिज़ और पोर्टफोलियो वेरिएंट की कीमत पहले क्रमशः 39.9 लाख, 43.69 लाख और 47.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी, जो अब क्रमशः 37.25 लाख, 41.04 लाख और 45.34 लाख रूपए हो गई हैं। एक्सई पेट्रोल में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है जो 200 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 7.7 सेकंड का समय लगता है इसकी टॉप स्पीड 237 किमी प्रति घंटा है। इस सेगमेंट में वोल्वो एस60 के टी5 और टी6 वेरिएंट के अलावा कोई दूसरी कार जगुआर एक्सई पेट्रोल से ज्यादा पावरफुल नहीं है। जगुआर एक्सई का मुकाबला ऑडी ए4 बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज और मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास से है। संभावना है कि कीमतें कम होने के बाद इसकी बिक्री बढ़ेगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।