RCA अध्यक्ष बने सीपी जोशी , रुचिर मोदी को 5 वोटो से हराया
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान किक्रेट एसोसिएशन का नये अध्यक्ष अनुभवी सीपी जोशी होंगे। ललित मोदी के 22 वर्षीय बेटे ​रुचिर मोदी को हराकर सीपी जोशी ने चुनाव जीत लिया है। राजस्थान हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद राजस्थान किक्रेट एसोसिएशन के चुनावों की मतगणना हुई है। आरसीए चुनावों की मतगणना का काम दोपहर 12 से शुरू हुआ था। कुल 33 वोट की ही गणना हुई, ऐसे में आधे घंटे में ही चुनावों के नतीजे सामने आ गए। आरसीए में अध्यक्ष समेत कुल 6 पदों के लिए चुनाव हुए। बताया जा रहा है कि सीपी जोशी को 19 जबकि रुचिर मोदी को 14 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, मोदी गुट से पिंकेश जैन कोषाध्यक्ष बने जबकि आर एस नांदू सचिव पद का चुनाव जीत गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।