आनंदपाल एनकाउंटर मामला : हिंसा में एक की मौत
(India)
आनंदपाल एनकाउंटर मामले में 19वें दिन भी राजस्थान सरकार और आनंदपाल समर्थकों के बीच वार्ता सफल नहीं होने पर बुधवार को सीबीआई जांच की मांग को लेकर सांवराद गांव में सभा रखी गई। सभा के दौरान संघर्ष समिति और प्रशासनिक अधिकारियों में कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद भीड़ आक्रामक हो गई। शाम करीब 7ः30 बजे सभास्थल से 5000 हजार लोग रेल पटरियां जाम करने पहुंच गए। भीड़ ने मौके पर तैनात पुलिस के जवान की राइफल छीन ली। रेल पटरियां भी उखाड़ दीं। स्टेशन पर तोड़फोड़ की। जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी हुई। इस दौरान तीन युवकों के गोलियां लगीं। सूचना मिलने पर एसपी परिस देशमुख पहुंचे तो भीड़ ने एसपी की कार को घेर लिया। हालांकि, एसपी बच गए मगर उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी गई। गनमैन महावीर ने एसपी को बचा लिया तो भीड़ ने गनमैन पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं, एके-47 व दो पिस्टल ले भागे। घटना में 21 पुलिसकर्मी और 7 युवक घायल हुए है। इससे पहले दोपहर में युवकों ने सांवराद के बाहर टायर जलाकर जाम लगाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस के वाहनों और सड़क से गुजर रहे वाहनों पर पत्थर भी फेंके। वहीं, देर रात हरियाणा के युवक लालचंद की मौत हो गई। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) एनआरके रेड्डी ने बताया कि देर रात सांवराद में कर्फ्यू लगा दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।