गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर के 20वें दिन गुरुवार शाम आनंदपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव को साढ़े छह बजे डी-फ्रिज सहित घर के बाहर बरामदे में रखवाया गया। वहां से शव को डी-फ्रिज सहित मुक्तिधाम ले जाया गया और मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार करने के लिए देर रात लगाए गए कफ्र्यू में एक घंटे ढील दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान गांव में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। गुरुवार दोपहर प्रशासन ने मानवाधिकार आयोग की ओर से जारी किया गया नोटिस एपी के घर चस्पा कर बताया कि शुक्रवार दोपहर तक या तो परिजन शव का अंतिम संस्कार करें अन्यथा प्रशासन को उसका अंतिम संस्कार कराना पड़ेेगा। इसपर गुरुवार शाम एडीजी अजीतसिंह समेत संभागीय आयुक्त एचएस मीणा, आईजी मालिनी अग्रवाल समेत अन्य ने आनंदपाल के परिजनों से अंतिम संस्कार को लेकर वार्ता की। इस पर बिना कोई मांग माने अंतिम संस्कार पर सहमति बनने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।