Twitter पर छिड़ी जंग : बाबा रामपाल के भक्तों ने लगाये मीडिया पर झूठ फ़ैलाने के आरोप..
(Jaipur, Jaipur) हिसार के सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल और रामकुमार ढाका के खिलाफ लगे थे आरोप , 2006 में रोहतक के करौंथा गांव में सतलोक आश्रम में गोलीकांड हुआ, जिसमें एक आदमी मारा गया। रामपाल को भी आरोपी बनाया गा। 2006 से 2008 के बीच रामपाल जेल में रहे, बाद में बेल पर बाहर आ गए। 2008 से 2010 के बीच सुनवाई में अदालत भी आते रहे, लेकिन 2010 से 2014 के बीच पेश ही नहीं हुए।

राम रहीम के मामले से फिर उछला रामपाल का मामला -

संत रामपाल के समर्थको का हुजूम राम रहीम से किसी मामले में कम नहीं था | हरियाणा सरकार को पहले रामपाल ने नचाया फिर जाटों ने तो अब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने | राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण के आरोप पाए जाने पर कोर्ट ने 10 साल की सज़ा सुनाई हैं इसी क्रम में लोगो के द्वारा संत रामपाल की तुलना रेप के आरोपी राम रहीम और आशाराम से करने पर संत रामपाल के समर्थक खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं , रामपाल समर्थको को एक तबका सोशल साइट्स (ट्विटर) के माध्यम से रामपाल की दुहाई की मांग कर रहा हैं और मीडिया पर झूठ फ़ैलाने के आरोप लगाये हैं | मीडिया पर पैसे लेकर दुष्प्रचार फ़ैलाने के संगीन आरोप लगाये हैं और साथ ही सरकार से केस पर पुनः संज्ञान लेने की मांग की हैं |

रामपाल की लग्जरी लाइफ -

संत रामपाल की बाबा बनने की कहानी जितनी दिलचस्प है। उतनी है उनकी गिरफ्तारी के बाद तहखानों से मिली सामग्री भी। जी हां, 20 नवंबर 2015 को हत्या के आरोप में रामपाल की गिरफ्तारी के बाद जब सतलोक आश्रम में सर्च अभियान चलाया गया था तो वहां से करोड़ों रुपए की खाद सामग्री मिली थी। जैसे, 7000 किलो देसी घी, 99 कार्टून सरसों का तेल, 186 कार्टून पारले बिस्कुट, 45 कैन सोयाबीन रिफाइंड तेल, 154 कट्टे मिल्क पाउडर, 600 कट्टे आटा और 600 कट्टे चीनी आदि । तलाशी के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली चीजों का पता चला था। रामपाल का आश्रम किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं था। इसके अंदर स्विमिंग पूल, एलईडी टीवी से लेकर अस्पताल तक थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।